बिलासपुर: तहसील बिलासपुर में आयोजित कार्यक्रम में राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख ने अतिवृष्टि से प्रभावित किसानों को राहत दी
उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख ने अतिवृष्टि एवं बाढ़ से फसल क्षति का सामना कर रहे बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र के प्रभावित किसानों को गुरुवार को दोपहर 12 बजे तहसील सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान आर्थिक सहायता राशि प्रदान की। मंत्री औलख ने पूर्व में बाढ़ प्रभावित खेतों का निरीक्षण कर अधिकारियों को तत्काल पारदर्शी सर्वे के निर्देश दिए थे।