त्रिनेत्र गणेश जी लक्खी मेला-2026 के समापन के बाद जिला पुलिस अधीक्षक ने रणथंभौर मैरिज गार्डन में ली डी-ब्रीफिंग।
श्री त्रिनेत्र गणेशजी लक्खी मेला-2026 के सफल एवं शांतिपूर्ण समापन के पश्चात जिला पुलिस अधीक्षक ज्येष्ठा मैत्रेयी एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राकेश राजौरा RPS की मौजूदगी में मेले में तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की डी-ब्रीफिंग ली गई।
डी-ब्रीफिंग के दौरान मेले में सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण, कानून-व्यवस्था, श्रद्धालुओं की सुविधा एवं पुलिस ड्यूटी के दौरान सामने आई विभिन्न परिस्थितियों की समीक्षा की गई।
अधिकारियों एवं कर्मचारियों से ड्यूटी के दौरान प्राप्त अनुभवों एवं सुझावों पर चर्चा की गई तथा भविष्य में आयोजित होने वाले बड़े धार्मिक एवं अन्य आयोजनों में सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
जिला पुलिस अधीक्षक ने मेले के दौरान पूरी निष्ठा, सतर्कता एवं समर्पण के साथ ड्यूटी करने वाले समस्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सराहना करते हुए उनका आभार व्यक्त किया।