आरा: भोजपुर में नाबालिग लड़कियों से जबरन नर्तकी का काम कराने वाले गिरोह का खुलासा, 12 लड़कियां हुईं मुक्त
Arrah, Bhojpur | Oct 11, 2026 भोजपुर जिले में नाबालिग लड़कियों से जबरन नर्तकी का काम कराने वाले गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया है। धोबहां थाना क्षेत्र के बगइचा इलाके में पुलिस की विशेष टीम ने छापेमारी कर 12 लड़कियों को मुक्त कराया है। इस मामले में एक महिला समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया है।