छठ महापर्व-2026 | बनियापुर प्रखंड के कराह स्थित गंडक नदी तट पर काशी के बटुकों द्वारा भव्य गंगा महाआरती
लोक आस्था के महापर्व छठ के पावन अवसर पर सारण जिले के बनियापुर प्रखंड अंतर्गत कराह स्थित गंडक नदी तट पर वाराणसी से आए बटुकों द्वारा भव्य गंगा महाआरती की गई। इस दौरान गंगा एवं नदियों को स्वच्छ, अविरल और निर्मल बनाए रखने का संदेश दिया गया। भक्ति और आध्यात्मिकता से सराबोर इस आयोजन ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।