जयसिंहनगर: सीधी पुलिस ने लपरी और डोमहार से फरार तीन वारंटियों को किया गिरफ्तार, न्यायालय में पेश किया
जिले के अंतिम छोर में स्थित सीधी थाने की पुलिस ने कई माह से फरार तीन गिरफ्तारी वारेंटी को गुरुवार की दोपहर 3 बजे गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया है कि पुलिस अधीक्षक रामजी श्रीवास्तव के निर्देशन में लगातार थाना क्षेत्र के फरार वारेंटियों की गिरफ्तारी की जा रही है। इसी क्रम में पुलिस ने लपरी से दो गिरफ्तारी वारेंटी और एक वारेंटी को डोमहार से गिरफ्तार किया है।