जयसिंहनगर: गजनी में तालाब में डूबने से एक व्यक्ति की हुई मौत, पुलिस ने दर्ज किया मामला
जिले के अंतिम छोर में स्थित सीधी थाना क्षेत्र अंतर्गत गजनी में तालाब में डूबने से एक व्यक्ति की मौत मामला मंगलवार की शाम 4 बजे प्रकाश में आया है। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया है कि सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति जो कि गजनी में सिंघाड़ा तोड़ने के लिए तालाब में घुसा था तभी तालाब में में डूबने से उसकी मौत हो गई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अग्रिम कार्रवाई की।