जयसिंहनगर: पोंड़ी में फांसी पर झूल रहे युवक को डायल 100 पुलिस ने बचाया, अस्पताल पहुंचाया
जिले के सीधी थाना क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम पोड़ी में ससुराल आए दामाद को डायल 100 पुलिस ने मौत के मुंह से बचा लेने का मामला बुधवार की दोपहर 1 बजे प्रकाश में आया है।पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कृष्ण कुमार प्रजापति ससुराल आया था। जहां किसी बात लेकर उसका ससुराल वालों से विवाद हो गया और वह नाराज होकर घर के पीछे एक पेड़ में फांसी लगाकर आत्महत्या करने निकल गया।