जयसिंहनगर: सीधी थाना परिसर में जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित, टीआई रहे मौजूद
सीधी थाना परिसर में मंगलवार की दोपहर 1 बजे लगभग जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें थाना प्रभारी रामकुमार मिश्रा ने थाने में आए पीड़ितों की समस्या सुन तत्काल ही निराकरण किया। थाना प्रभारी ने जानकारी देते हुए बताया कि वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश में जनसुनवाई कार्यक्रम किया जाता है। जिसमें आज आए हुए फरियादियों की शिकायत सुन निराकरण किया गया है।