जयसिंहनगर: जयसिंहनगर के पंडित अटल बिहारी वाजपेयी शासकीय महाविद्यालय में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा
जिले के जयसिंहनगर में स्थित पंडित अटल बिहारी वाजपेयी शासकीय महाविद्यालय में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने बुधवार की दोपहर 3 बजे लगभग अपनी विभिन्न मांगों को लेकर प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने मांग की है कि प्रथम, द्वितीय, तृतीय वर्ष के अधिकतर छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति एवं आवास का पैसा नहीं प्राप्त हुआ है।