जयसिंहनगर: अमझोर में पुलिस ने दबिश देकर पांच जुआरियों को किया गिरफ्तार, जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई
जिले की जयसिंहनगर पुलिस ने थाना क्षेत्र अंतर्गत अमझोर में दबिश देकर पांच लोगों को जुआ खेलते बुधवार की दोपहर 3 बजे पकड़ा है। पुलिस ने प्रेस नोट जारी कर बताया कि अमझोर में कुछ लोग ताशपत्ती से हारजीत का दावँ लगा रहे हैं। इस पर पुलिस दल ने मौके स्थल पर दबिश दी। दबिश के दौरान मौके से पांच जुआरियों को गिरफ्तार कर जुआं एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की है।