पटना ग्रामीण: राजद कार्यालय में MLA तेज प्रताप यादव ने कहा- नित्यानंद राय की बुद्धि फेल हो चुकी है, रांची के पागलखाना भी जा सकते हैं
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े लाल सह विधायक तेज प्रताप यादव ने केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय को लेकर सोमवार शाम करीब 6:00 बजे बड़ा बयान दिया है। तेज प्रताप यादव ने कहा कि नित्यानंद राय का बुद्धि फेल हो चुका है और वह रांची के पागलखाना भी जा सकते हैं। मौके पर चूड़ा दही भोज में सीएम नीतीश कुमार को आमंत्रण देने के सवाल पर प्रतिक्रिया दी है।