पटना ग्रामीण: बिहार पुलिस मुख्यालय में ट्रैफिक पुलिस का नया लोगो लॉन्च, 54 चेक पोस्ट पर महिला पुलिसकर्मी रहेंगी तैनात
बिहार पुलिस मुख्यालय में ट्रैफिक एसपी अपराजिता लोहान ने सोमवार शाम करीब 5:00 बजे सोशल मीडिया के माध्यम से यह जानकारी दी है कि ट्रैफिक पुलिस का लोगो बदल गया है और नए लोगों को आज लॉन्च किया गया। मौके पर उन्होंने एक बड़ी जानकारी देते हुए बताया कि 26 जनवरी से 54 ट्रैफिक चेक पोस्ट पर सिर्फ महिला पदाधिकारी और महिला पुलिसकर्मी ही तैनात रहेंगी।