पटना ग्रामीण: पटना में ऑटो चालक ने यात्री को लौटाया करीब ₹2 लाख के ज्वैलरी से भरा बैग, सेंट्रल SP स्वीटी सेहरावत ने किया सम्मानित
सेंट्रल एसपी स्वीटी सेहरावत ने ऑटो चालक को उसकी ईमानदारी के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है। इस बात की जानकारी सोमवार शाम करीब 4:30 बजे सोशल मीडिया के माध्यम से दी गई है। दरअसल एक व्यक्ति ने रविवार को करीब ₹200000 के ज्वेलरी की खरीद की लेकिन भाई के घर जाने के क्रम में ज्वेलरी से भरा बैग ऑटो में छूट गया जिस ऑटो चालक ने लौटा दिया।