बिंदकी: बिंदकी पुलिस ने गेहूं से लदे ट्रक को गंतव्य तक न पहुंचाने के आरोप में एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार, ट्रक बरामद
फतेहपुर जनपद के बिंदकी कोतवाली पुलिस द्वारा गेहूं से लदे ट्रक को गंतव्य तक न पहुंच कर गबन करने के अभियोग में एक वांछित अभियुक्त पंकज मेघवाल निवासी सीकर राजस्थान को गिरफ्तार किया गया। बुधवार को दिन में करीब 2:30 बजे कानूनी कार्रवाई कर उसे न्यायालय भेज दिया गया। बताते चलें कि 1 सितंबर को एक ट्रक 409.200 कुंतल गेहूं लेकर चला था लेकिन गंतव्य तक नहीं पहुंचा था।