2 मुंहा सांप तस्करी मामले में वन विभाग ने 3 लोगों को हिरासत में लिया है। आरा-बक्सर क्षेत्र के वन पदाधिकारी ने बताया बक्सर से 3 लोग हिरासत में लिए गए हैं।इनके विरुद्ध 2 मुहां सांप की तस्करी का आरोप है। यह एक प्रतिबंधित प्रजाति है। जिसकी तस्करी करना गैरकानूनी है। दिल्ली की टीम इस मामले में जांच कर रही है। वहां से टीम बिहार आई थी और उनके आग्रह पर कार्रवाई हुई।