मड़ावरा: सतवाँसा में ए एन एम नियुक्ति के लिए महिलाओं ने एसडीएम को प्रार्थना पत्र दिया
तहसील मड़ावरा के सतवाँसा गाँव में ए एन एम की नियुक्ति के लिए महिलाओं ने शनिवार को दोपहर1 बजे एसडीएम को प्रार्थना पत्र दिया है। महिलाओं ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के द्वारा एक ए एन एम को अस्थाई तौर पर नियुक्त किया है जो कभी कभार आती है जिससे महिलाओं को टीकाकरण जैसी महत्वपूर्ण सुविधा समय पर नही मिल पा रही है। जिससे वह परेशान हैं।