फर्रुखाबाद: गांव राजा नगला रम्पुरा में 45 वर्षीय व्यक्ति पर आवारा कुत्ते ने किया हमला, मांस नोचने से हाथ में आए 18 टाँके
फतेहगढ़ के गांव राजा नगला रम्पुरा निवासी 45 वर्षीय शेखर यादव गांव की दुकान पर पान मसाला लेने गए थे।एक आवारा कुत्ता उन पर झपट पड़ा और उनके हाथ को अपने जबड़े में जकड़ लिया।10 मिनट तक कुत्ते से अपना हाथ छुड़ाने की कोशिश की।लेकिन कुत्ता नहीं छोड़ा।मांस का एक टुकड़ा नोच लिया।जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर हाथ में 18 टांके आए और इंजेक्शन लगाया गया।