मेरठ: कंकरखेड़ा में कुत्ते ने 12 साल की बच्ची को काटकर किया जख्मी, पहले भी 2 लोगों पर कर चुका है हमला
Meerut, Meerut | Jan 3, 2025 कंकरखेड़ा के अंबेडकर रोड स्थित लक्ष्मी नगर में आवारा कुत्ते ने 12 साल की बच्ची पर हमला बोल दिया। बच्ची के दोनों पैरों को काटकर बुरी तरह घायल कर दिया। मोहल्ले के लोगों का कहना है कि कुत्ता पहले भी मोहल्ले में कई लोगों को काट चुका है। स्थानीय पार्षद से भी शिकायत की जा चुकी है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।