मेरठ: मेरठ के फाइनेंसर की शिमला में मौत, पत्नी-बेटी के साथ घूमने गए थे; बहन ने भाभी पर हत्या का आरोप लगाया
Meerut, Meerut | Jan 2, 2025 मेरठ के कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र निवासी फाइनेंसर हरदीप सिंह की शिमला में संदिग्ध हालत में मौत हो गई है। 42 साल के हरदीप पत्नी, बेटी के साथ नए साल पर शिमला घूमने गए थे। मंगलवार को मेरठ में परिजनों को हरदीप सिंह की मौत की खबर मिली। वहीं हरदीप की बहन गुरविंदर ने अपनी भाभी निशा पर भाई की हत्या करने का आरोप लगाया है।