मेरठ: मुंडाली क्षेत्र में अपहृत छात्रा का पुलिस नहीं लगा पाई कोई सुराग, परिजनों ने घेरा SSP ऑफिस
Meerut, Meerut | Jan 2, 2025 मेरठ के मुड़ाली क्षेत्र से अपहरण हुई दलित छात्रा को पुलिस 6 दिन बीत जाने के बाद भी बरामद नहीं कर पाई है इसी के चलते गुरुवार को छात्र के परिजनों ने निषाद पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ एसपी ऑफिस का घेराव करते हुए बेटी को बरामद करने की एसपी से गुहार लगाई है वहीं एसएसपी ने जल्द छात्र को बरामद करने का आश्वासन दिया है