मेरठ: रिठानी गांव के जंगलों में तेंदुआ देखे जाने से ग्रामीणों में हड़कंप, वन विभाग की टीम ने कहा- नहीं है तेंदुए के साक्ष्य
Meerut, Meerut | Jan 2, 2025 मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के रिठानी में गुरुवार को तेंदुए के पैरों के निशान मिले है। स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्होंने यहां तेंदुए को आते, जाते देखा है। ये उसी के पैरों के निशान हैं। लोग इस घटना के बाद से डरे हुए हैं। उन्होंने वनविभाग और पुलिस को इसकी सूचना दे दी है। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची है और सर्च अभियान चला रही है।