चकरनगर: गांधी जयंती पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने चलाया स्वच्छता अभियान, भारेश्वर मंदिर परिसर में साफ-सफाई कर स्वच्छता का दिया संदेश
चकरनगर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर शुक्रवार सुबह 7 बजे भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भारेश्वर मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया। कार्यकर्ताओं ने मंदिर परिसर में साफ-सफाई कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।पूर्व विधायक सावित्री कठेरिया, मण्डल अध्यक्ष व महामंत्री सहित अन्य लोग रहे