हज़ारीबाग: विभिन्न मांगों को लेकर 108 एंबुलेंस सेवा कर्मचारियों का कार्य बहिष्कार, भारी बारिश में निकाला कैंडल मार्च
जिले में 108 एंबुलेंस सेवा से जुड़े कर्मचारियों ने विभिन्न मांगों को लेकर कार्य बहिष्कार कर दिया है। इस दौरान गुरुवार को संध्या सात बजे कर्मचारियों ने शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल, हजारीबाग से समाहरणालय परिसर तक कैंडल मार्च निकाला और सरकार एवं स्वास्थ्य विभाग की नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी किए है।