हज़ारीबाग: भराजो में विवाहिता की मौत के बाद ससुराल वाले फरार, नहीं हो सका अंतिम संस्कार
हजारीबाग जिले के टाटीझरिया थाना क्षेत्र के भराजो निवासी विवाहिता संजू कुमारी की मौत के बाद ससुराल वाले फरार हैं। गुरूवार शाम तक अंतिम संस्कार नहीं हो सका है। गुरूवार शाम 5 बजे मिली जानकारी के अनुसार मृतका के मायके पक्ष खैरा पंचायत के बेडमक्का के लोग ससुराल पक्ष के आने पर ही अंतिम संस्कार करने पर अडे हुए हैं। खैरा मुखिया और भराजो मुखिया प्रतिनिधि पहुंचे।