हज़ारीबाग: मानसून की पहली बारिश में शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल जलमग्न, मरीजों को हुई भारी परेशानी
हजारीबाग का शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहली बारिश में जलमग्न हो गया। ओपीडी के सामने पानी भरने से मरीजों और परिजनों को भारी परेशानी हुई। जल निकासी की कोई व्यवस्था नहीं दिखी, जिससे अस्पताल तालाब में बदल गया। लोगों ने प्रशासन की लापरवाही पर नाराजगी जताई और जल्द समाधान की मांग की।