हज़ारीबाग: पानीमाको आंगनबाड़ी केंद्र को जंगली हाथियों ने किया क्षतिग्रस्त, पोषाहार भी खा गए
हजारीबाग जिले के विभिन्न क्षेत्रों में हाथियों का उत्पात थमने का नाम नहीं ले रहा है। गुरूवार शाम 5 बजे मिली जानकारी के अनि इस बार हाथियों ने धरमपुर पंचायत के पानीमाको स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में उत्पात मचाया है। हाथियों ने आंगनबाड़ी भवन क्षतिग्रस्त कर दिए, खिड़की तोड़ दिए, लोहे का रेलिंग उखाड दिया और केंद्र पर रखा बच्चों का पोषाहार चट कर दिया।