हज़ारीबाग: एनएच-522 अरघवा पुल के पास सड़क दुर्घटना, प्रचार वाहन पलटा, चालक चोटिल
हजारीबाग। हजारीबाग-विष्णुगढ मुख्य पथ एनएच-522 होलंग अरघवा पुल के पास गुरूवार को सड़क दुर्घटना में प्रचार वाहन (जेएच 01 ईक्यू 9503) पलट गया। गुरूवार शाम 5 बजे मिली जानकारी के अनुसार इस सडक दुर्घटना में प्रचार वाहन में फंसे चालक दिनेश कुमार को फजीहतों के बाद निकाला जा सका। उसके दाहिने हाथ में चोट लगी है। हादसे में मुक्तेश्वरी बस चालक भी चोटिल हुआ है।