कानपुर: गोविंद नगर थाना क्षेत्र के रतनलाल नगर के एक नर्सिंग होम में इलाज के दौरान महिला की हुई मौत एसीपी नौबस्ता ने दी जानकारी
गोविंद नगर थानाक्षेत्र अंतर्गत रतनलाल नगर के एक नर्सिंग होम में इलाज के दौरान महिला की मृत्यु हो जाने के प्रकरण में एसीपी नौबस्ता ने जानकारी दी कि, महिला का नर्सिंग होम में इलाज चल रहा था,इसी दौरान आज उसकी मृत्यु हो गई परिजनों का आरोप है कि डॉक्टरों की लापरवाही से महिला की जान गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है । वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।