कानपुर: पिछले चार बार से टल रहे आगजनी मामले में आरोपी इरफान सोलंकी पर आज आ सकता है फैसला, भारी पुलिस दल के साथ हुई तैयारी
चर्चित सपा विधायक इरफान सोलंकी आगजनी मामले में एमपी एमएलए कोर्ट आज फैसला सुना सकती है। इसके पूर्व में 4 तारीखो पर फैसला टल चुका है। अब पांचवीं बार तारीख पर मुकदमे में फैसला आने की उम्मीद है। जिसको देखते हुए पुलिस ने अपनी पूरी तैयारी कर रखी है। न्यायालय परिसर और न्यायालय परिसर के आसपास भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।