कानपुर: कल्याणपुर में खोए हुए मोबाइल को पुलिस ने ढूंढ कर बुजुर्ग को सौंपा।
कल्याणपुर थाने की पुलिस ने बुजुर्ग के खोए हुए मोबाइल को महज 1 घंटे में ढूंढ कर बुजुर्ग व्यक्ति को वापस सौंप दिया। उपनिरीक्षक सचिन सिरोही ने जानकारी दी कि, मकड़ीखेड़ा के रहने वाले सुशील कुमार दुबे का मोबाइल फोन गुम हो गया था। पीड़ित बुजुर्ग ने विश्वविद्यालय पुलिस चौकी पहुंचकर शिकायत की थी। 1 घंटे के अंदर ही बुजुर्ग का फोन ढूंढ कर उन्हें सौंप दिया गया है।