कानपुर: बजरिया में जालसाज दुल्हन सुहागरात से पहले सामान लेकर हुई फरार, पीड़ित ने आठ आरोपियों के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट
बजरिया निवासी इंजीनियर से अनाथ होने का झांसा देकर पहले युवती ने शादी की , इसके बाद सुहागरात से पहले लाखों रुपए और सामान लेकर फरार हो गई। छानबीन की तो पता चला कि आरोपी दुल्हन पहले से ही शादीशुदा है व तीन बच्चों की मां है। ठगी का एहसास होने पर पीड़ित ने आठ आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई हैं।