कानपुर: कल्याणपुर में चेकिंग के दौरान पुलिस ने बरामद किए 75000 रुपये
आगामी लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत पश्चिमी जोन में चेकिंग के दौरान पुलिस में 75000 बरामद किए हैं। कल्याणपुर पुलिस मेट्रो स्टेशन के नीचे चेकिंग पॉइंट पर चेकिंग कर रही थी तभी इकोस्पोर्ट गाड़ी से 75000 पुलिस में बरामद किए है। वाहन चालक से सन्तोषजनक जवाब न मिलने से मौके पर FST टीम को बुला बुलाया गया है। FST टीम द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।