गया टाउन सीडी ब्लॉक: जनता दरबार में ग्रामीण एसपी दिव्यांजली जयसवाल ने सुनीं पीड़ितों की समस्याएं, दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश
गयाजी पुलिस कार्यालय में आज शुक्रवार को ग्रामीण एसपी दिव्यांजली जयसवाल के द्वारा जनता दरबार आयोजित कर आमजनों की शिकायतें एवं समस्याएं सुनी गईं। जनता दरबार में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे फरियादियों ने अपनी-अपनी समस्याओं से ग्रामीण एसपी को अवगत कराया। इसकी जानकारी आज दिनांक 14 अगस्त शुक्रवार की शाम 6 बजे ग्रामीण एसपी दिव्यांजलि जायसवाल ने दी है।