धनरुआ: दरधा नदी का जलस्तर बढ़ा, नंदपुरा गांव में घुसा पानी, किसानों की बढ़ी चिंता
धनरूआ प्रखंड की धनरूआ पंचायत के नंदपुरा गांव में दरधा नदी का पानी घुसने से ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गई है। नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने के कारण गांव में बाढ़ जैसे हालात बनने लगे हैं। वहीं, नदी किनारे बसे अन्य गांवों के लोगों में भी डर का माहौल है। ग्रामीण लगातार नदी के जलस्तर पर नजर बनाए हुए हैं। नंदपुरा गांव निवासी नीरज कुमार सिंह ने बताया कि अपने करीब 50 साल