अवैध गोवंश परिवहन पर पानसेमल पुलिस का बड़ा प्रहार! 2 आरोपी गिरफ्तार, 3 गोवंश को कराया तस्करों से मुक्त, परिवहन में प्रयुक्त वाहन जब्त 👮♂️🚨 पशु
बड़वानी पुलिस अधीक्षक श्री पद्मविलोचन शुक्ल के कुशल निर्देशन में थाना पानसेमल पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। थाना प्रभारी विजय रावत के नेतृत्व में टीम ने मुखबिर की सूचना पर वाहन क्रमांक MP 46 ZE 7008 को रोककर तलाशी ली, जिसमें अवैध रूप से 3 गोवंश का परिवहन किया जा रहा था। 🧐📸
मौके से सिलावद क्षेत्र के रहने वाले आरोपी रमेश सस्ते और अजय भादले को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने गोवंश वध प्रतिषेध अधिनियम और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत अपराध क्रमांक 110/2026 दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। अंचल की हर छोटी-बड़ी और सटीक खबर के लिए बने रहें हमारे साथ! ⚖️🤝
#NimadDastakNews #Barwani #Pansemal #CattleSmuggling #BarwaniPolice