तमकुही राज: सेवरही में 21 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे, अतिथियों ने उज्ज्वल भविष्य की कामना की
नगर पंचायत सेवरही स्थित श्रीकृष्ण गौशाला सेवरही के परिसर में स्व. रामचन्द्र ठकुराई जन कल्याण सेवा संस्थान के तत्वावधान मे हिन्दू रीति रिवाज के साथ वैदिक आचार्यो के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच 21 वर वधू के जोड़ों को सात फेरे लेकर परिणय सूत्र में बध गये। इस दौरान जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने नव विवाहित जोड़े के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।