तमकुही राज: दनियाड़ी बाजार में छात्र पर चाकू से हुआ हमला, सीएचसी तमकुहीराज में चल रहा इलाज
तरयासुजान थाना क्षेत्र के गांव बेदुपार निवासी चन्दन सैनी उम्र 18 वर्ष ने बताया कि वह यूपी बोर्ड द्वारा निर्धारित परीक्षा केंद्र देखकर वापस आ रहा था कि दनियाड़ी बाजार में एक अज्ञात सहित तीन युवकों ने उसे घेरकर मारपीट शुरू करते हुए उसपर चाकू से हमला कर दिया। जिसके बाद वह गिर गया और बचाने की गुहार लगाने लगा। जब लोग आए तो हमलावर भग गये।