तमकुही राज: ADM व ASP की मौजूदगी में तमकुहीराज थाने में थाना समाधान दिवस का हुआ आयोजन, 07 मामलों में से 01 का हुआ निस्तारण
तमकुहीराज थाने पर अपर जिलाधिकारी कुशीनगर वैभव मिश्रा की अध्यक्षता तथा अपर पुलिस अधीक्षक रितेश कुमार सिंह, एसडीएम ऋषभ देवराज पुण्डीर व एसएचओ अमित शर्मा की मौजूदगी में आयोजित थाना समाधान दिवस में कुल 7 मामले आये। जिसमें पुलिस के एक मामले का मौके पर ही निस्तारण करा दिया गया। शेष 06 मामलों के लिए राजस्व व पुलिस की टीम गठित कर निस्तारण कराने का निर्देश दिया गया।