तमकुही राज: पटहेरिया एटीएम बूथ में पैसा डालने गए बैंककर्मियों के सामने दिखा जहरीला सर्प, बैंककर्मी हुए दहशत में, वीडियो वायरल
पटहेरिया चौराहे पर स्थित एक प्राइवेट बैंक के एटीएम में पैसा डालने आए बैंक कम्पनी के कर्मचारी तब दहशत में आ गए जब कैश लेकर कर्मियो के पैसा लेकर एटीएम बूथ में घुसने के बाद गार्ड ने जैसे ही एटीएम रूम का शटर नीचे गिराया। उसी दौरान बूथ के अंदर एक जहरीला सांप जमीन गिरकर फन फैलाने लगा। जिसके बाद एटीएम बूथ के अंदर गये बैंककर्मी दहशत में आ गये।