तमकुही राज: तमकुहीराज हाइवे चौराहे पर लगा भयंकर जाम, घंटों तक एक ही जगह पर खड़े रहे वाहन
तमकुहीराज हाइवे चौराहे (ओवरब्रिज) के पास बसों, टैम्पू, ई-रिक्शा व ठेला लगने के कारण घण्टे भर भयंकर जाम लगा रहा। स्थानीय लोगों ने मोर्चा संभाल किसी तरह जाम को हटवाया। जिसके बाद लोग अपने वाहनों के साथ जा सके। बिहार के गोपालगंज, मोतिहारी, पंचदेवरी, कटेया तथा उत्तर प्रदेश के गोरखपुर, कुशीनगर, पडरौना व आसपास के अन्य कस्बों जाने व आने लोगों को यहीं से साधन मिलता।