कुंडा: हुलासराय से दुकान के सामने से चोरी हुई हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल के साथ शातिर गिरफ्तार, आपराधिक इतिहास भी सामने आया
थाना मानिकपुर क्षेत्र के पूरे हुलासराय से शुक्रवार शाम 5 बजे दुकान के सामने से चोरी हुई हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल के साथ पुलिस ने अभियुक्त विमलेश सरोज को गिरफ्तार कर लिया है। वादी द्वारा पीछा कर पकड़े गए आरोपी के कब्जे से बाइक बरामद हुई है। आरोपी का पहले से भी आपराधिक इतिहास रहा है, जिसे पुलिस ने न्यायालय में पेश कर दिया है।