फर्रुखाबाद: सड़क हादसे में घायल अधेड़ की हुई मौत, भतीजे की शादी में पिकअप की टक्कर से हुए थे घायल
फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव भरहेपुर निवासी 46 वर्षीय राम तीर्थ के छोटे भाई के बेटे आशीष की बारात 21 जून को हरदोई जनपद के गांव कुमरायपुर गई थी। बताया गया गांव के बाहर रामतीर्थ अन्य वाहनों के इंतजार में सड़क किनारे खड़े थे। इस दौरान एक तेज रफ्तार दूध भरी पिकअप ने टक्कर मार दी थी इससे रामतीर्थ गंभीर रूप से घायल हो गए थे। परिवार के लोग गंभीर हालत में उन्हें