लाडनूं: जावा बास में दो बाईकों में भिड़ंत, दो युवक हुए घटना में घायल
Ladnu, Nagaur | Mar 27, 2024 लाडनूं के जावा बास में आज दो बाईकों में जोरदार भिड़ंत हो गई। घटना में दो युवक घायल हो गए। दोनों घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से सरकारी अस्पताल लाया। यहां पर चिकित्सकों ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया। इस बारे में पुलिस ने बताया कि घायल तरुण सिंह व विक्रम सिंह मगरा बास के निवासी है।