करपी: करपी प्रखंड विकास पदाधिकारी ने हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत की
Karpi, Arwal | Aug 11, 2026 करपी प्रखंड विकास पदाधिकारी रोहित कुमार सिंह ने मंगलवार को दोपहर 3:00 बजे हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत की। अपने कार्यालय कक्ष में इन्होंने 20 सूत्री अध्यक्ष रणधीर पटेल को 1000 तिरंगा ध्वज देकर इस अभियान की शुरुआत की। प्रखंड विकास पदाधिकारी ने बताया कि प्रत्येक घरों पर स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज फहरे इसकी तैयारी की जा रही है।