कानपुर: बर्रा के हिस्ट्रीशीटर ने पुलिस को चुनौती देते हुए खुद का वीडियो बनाकर किया वायरल
बर्रा के हिस्ट्रीशीटर अजय ठाकुर उर्फ बंदर ने पुलिस को खुली चुनौती देते हुए अपना एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया है। अपना दल एस की संदेश यात्रा पर हमला करने के आरोपी अजय ठाकुर को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की टीम लगाई गई है। इसके बावजूद अजय ठाकुर सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड कर रहा है। इसमें एक नाबालिग की छवि खराब करने की कोशिश की है।