कानपुर: थाना चकेरी के अहिरवा मे रहने वाले युवक की ट्रेन की चपेट में आने से हुयी दर्दनाक मौत
थाना चकेरी के अहिरवा इलाके में रहने वाले युवक की ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गयी । जानकारी के अनुसार अहिरवा निवासी हरीश चंद्र का 30 वर्षीय बेटा हरी पेशे से मजदूरी करता था । जब वह काम से घर लौट रहा था । तभी ट्रेन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत हो गयी । सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा ।