कानपुर: चकेरी के सनिंगवा चौकी क्षेत्र के काशीराम कालोनी मे फांसी मे लटकता मिला शव, पुलिस और फोरेसिक टीम जांच में जुटी
चकेरी थानाक्षेत्र की काशीराम कॉलोनी मे युवक का फांसी मे लटकता शव मिलने से हड़कम्प मच गया । सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची । मृतक के आधार कार्ड से उसकी पहचान हो सकी । घटनास्थल पर पहुंचे ।परिजनों ने बताया कि मृतक का नाम सोहैत है । वह टेनरी में काम करता था मृतक के फांसी लगाने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया हैं।