कानपुर: सचेंडी थाना क्षेत्र के रौतेपुर गांव में दबंग भू माफिया किसान की ज़मीन हड़प कर दे रहे जान से मारने की धमकी
सचेंडी थाना क्षेत्र के रौतेपुर में किसान ने दबंग भू माफियाओं पर धोखाधड़ी कर जमीन कब्जा करने का आरोप लगाया है। किसान का आरोप है कि दबंग भू माफिया ज़मीन कब्जा करके लगातार जान से मारने की धमकी दे रहे हैं और शिकायत करने के बावजूद पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। थाना प्रभारी निरीक्षक ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रकरण में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया है।