अकलतरा: पकरिया धान खरीदी केंद्र के प्रभारी को निलंबित किया गया, धान खरीदी कार्य में लापरवाही बरतने पर की गई कार्रवाई
अकलतरा ब्लॉक के पकरिया (झूलन) गांव धान खरीदी में लापरवाही बरतने पर धान खरीदी केंद्र प्रभारी को निलंबित किया गया है। धान खरीदी में लापरवाही मिलने पर शासन ने सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है। जिसके बाद यह कार्रवाई की गई है। धान खरीदी केंद्रों में लापरवाही बरती जा रही थी किसानों से ज्यादा धान तौलना, धान की स्टेगिक, सुरक्षा की अनदेखी की जा रही थी।