अकलतरा: अकलतरा जनपद पंचायत ने ग्रामीणों की समस्या का व्हाट्सएप के माध्यम से किया निराकरण, सराहनीय पहल
अकलतरा जनपद पंचायत द्वारा खास पहल की गई है। हितग्राही मूलक योजनाओं में ग्रामीणों हो रही समस्याओं के निराकरण के लिए वाट्सएप ग्रुप बनाया गया है। इससे घर बैठे ग्रामीणों की समस्या हल किया जाता है इस तरह ग्रामीणों को दफ्तर के चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं पड़ रही है। इस तरह उन्हें मानसिक और आर्थिक परेशानी झेलनी नहीं पड़ रही है।